सोमवार, 14 अगस्त 2017

कैसे सहूं जग ताना

              कैसे सहूं जग ताना


सांवरिया ने लूट लिया दिल का नगर किया वीराना
कैसे खोलूं लाज का अवगुंठन,कैसे सहूं जग ताना
सांवरिया ने लूट लिया दिल का नगर किया वीराना ,

श्यामवर्ण  कमनीय  रूप  मुख  मंद-मंद  मुस्कान
रत्नजटित नूपुर चरणों अंग पीताम्बर शोभायमान
मोहा मन मकराकृत कुण्डल लोचन कमल समान ,

घूँघर केशों में उलझा माखन चोर ने किया दीवाना
कैसे खोलूं लाज का अवगुंठन,कैसे सहूं जग ताना
सांवरिया ने लूट लिया दिल का नगर किया वीराना ,

सोते जागते आठों पहर कृष्णा अधरों पे तेरा नाम
हृदय घाट पर बजती निश दिन मंजुल मूरली तान
वन,उपवन,कुन्ज गली में फिर हो जाते अन्तर्ध्यान ,

मन की प्रेम गली में बना लिया तुमने ठौर ठिकाना
कैसे खोलूं लाज का अवगुंठन ,कैसे सहूं जग ताना
सांवरिया ने लूट लिया दिल का नगर किया वीराना ,

प्रेम सुधा बरसा के हो गये करुना निधान अनजान
श्यामल मन के वृन्दावन का लिये नहीं क्यों संज्ञान
आ भी जाओ अब तो कन्हैया ना करो हमें परेशान ,

तेरे प्रीत के रंग में रंगी राधिका कान्हा जाने जमाना
कैसे खोलूं लाज का अवगुंठन ,कैसे सहूं जग ताना
सांवरिया ने लूट लिया दिल का नगर किया वीराना ,

                                          शैल सिंह


शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

शिव भजन

भगवान तुम्हारे चरणों में
हम शीश झुकाने आये हैं
दर्शन की प्यासी आँखों को  
तेरा दरश कराने लाये हैं
भगवान तुम्हारे  ........।

इक बार पलट के तो देख इधर
दोनों कर जोड़े खड़ी शिव तेरे दर
अपने जीवन की करुण कथा
प्रभु मन की व्यथा सुनाने आये है
भगवान तुम्हारे  ........।

क्या तुझे तेरा करूँ अर्पण
सब कुछ तेरा प्रभु कण-कण
सच्ची श्रद्धा शुचि भावों की थाली
पग दो नयन पखारने लाये हैं
भगवान तुम्हारे  ........।

दुःख दर्द सारे हर लो मेरा
अपनी कृपा भरो झोली मेरा
पीर,वेदना की घृत बाती
करुणा का दीप जलाने आये हैं
भगवान तुम्हारे  ........।

मनचाहा कुछ दिया नहीं
ओ भाग्य विधाता गिला यही
दीन,दशा,संताप का नैवेद्य
टूटे सपनों का पुष्प चढा़ने लाये हैं
भगवान तुम्हारे  ......। 
                                           

                            शैल सिंह

सोमवार, 5 सितंबर 2016

कृष्ण भजन '' छाई बरसाने में धूम ''

                               '' कृष्ण भजन '' 

छाई  बरसाने  में धूम आये  गोकुल  से घनश्याम  
गोकुल नगरी  सूनी कर गए  सूना नगर  बृजग्राम
छाई बरसाने में धूम आये गोकुल  .....।

प्रेम का जोग लगा गिरिधर रोम-रोम में गए समां
झूठे बंधन झूठी माया के मोहजाल में लिए फँसा
मन बस में करके छैलछबीला बना लिया गुलाम
छाई बरसाने में धूम आये गोकुल  .....। 

झान्झर बजे ना राधे की गोपी गली कुञ्ज ना हरषें  
कैसी लगन लगाई ईक झलक को अँखियाँ तरसें
माँ यशुमति का हाल न पूछो दुःखी नन्द बलराम
छाई बरसाने में धूम आये गोकुल  ....।  

अबीर ,गुलाल  लगा अंग  संग खेलें  राधा के रंग
बजा के मुरली माधुरी  करें गोपियन संग हुड़दंग
बलि-बलि जाएँ ग्वाल-ग्वालिनें लीला देखि ललाम
छाई  बरसाने में धूम आये गोकुल…।

वृषभानु कुमारी वंशी बसी मन राधा बसे हैं श्याम
क्षण में रूप धरें बहुतेरे क्षण में नजर से अंतर्ध्यान
करो न हमें परेशान कन्हैया हो गयी अब तो शाम
छाई बरसाने में धूम आये गोकुल  …।

                                                  शैल सिंह 

शनिवार, 27 अगस्त 2016

डर लगता है

       '' डर लगता है ''


मैया इस देश न आऊँगी                      
रेप ,गैंगरेप सुन डर लगता है
देख भयावह दुनिया की
तस्वीर से बेहतर लगता है
कि कोंख में ही मर जाऊँ
घर के लोग से भी डर लगता है ,

यौवन की दहलीज चढ़ूँ या
मेरा धूल में बचपन खेले
चाहे शैशव लोटे खटोले पर
या उम्र के किसी पड़ाव के मेले
कब हैवानों की बलि चढ़ जाऊँ
मर्दों की बदनीयत से डर लगता है ,

क्या तुझे पता है ये भी माँ ,कि
माँ ,बहन ,बेटी ,बहू की कड़ी हूँ मैं
फिर भी रिश्तों की बुरी नियत पे
कब-कब किसकी ग्रास चढ़ी हूँ मैं
अस्मत के हजारों चिथड़े पर भी
मौन रहना इज्जत का डर लगता है ,

कब ,कहाँ , पग-पग, पल-पल
तुम मेरे कष्टों का संहार करोगी
कैसे कुत्तों द्वारा मेरा जिस्म नोंचना
पालनहारन नैनों के सम्मुख देखोगी
तेरी बेटी ही दहेज़ की बलि चढ़ेगी
घुट-घुट जीने मरने से डर लगता है ,

देख सफेदपोशों का छुपा मुख़ौटा
काँपे बूटा-बूटा पत्ता-पत्ता थर-थर
जाने कब आ जाये आंधी का झोंका
और गिरूँ चटाख शाख़ से लड़कर
ऐसे कमजोर शाख़ की बदहाली पर
समाज के क्रूर चाल से डर लगता है,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ,
नारा बुलन्द हुआ क्या इसीलिए है
हाट भोग विलास का उपहार सजा
ऐ वासना के शिकारियों तेरे लिए है
मैया भूले से भी इस देश न लाना
नरभक्षी भूखे भेडियों से डर लगता है ।

                                  शैल सिंह








बुधवार, 14 अक्टूबर 2015

मैया भजन

मैया भजन 


जय-जय कारा करते चलो बटोही
राह कठिन आसान होगी
बाट जोहती भक्तों की
अरे मैया परेशान होगी
जय-जय  …।

माँ तो आखिर माँ है
ममता की मूरत न्यारी
सुन्दर रूप सलोना माँ का
लगती कितनी प्यारी
माँ का सुमिरन करता चल
दूर हर बाधा व्यवधान होगी
जय-जय  …।

भष्म करेगी हर दुःख संकट
नैनों की जलती ज्वाला से
हर कर कठिनाई भर देगी
झोली खुशियों की माला से
निरंकार है ज्योति नयन की
पूरी जीवन की अरमान होगी
जय-जय  …।

ऊँचे पर्वत माँ का बसेरा
राह विकट बड़ी भारी है
हमसाया बन साथ चले
बस लेती थाह तुम्हारी है
मुश्किलों की मत परवा कर
सब दरशन से समाधान होगी
जय-जय  …।

रोते कलपते जाते हैं सब
देख लो मैया के दरबार
हँसते गाते आते हैं सब
साधें करके अपनी साकार
आसें अधूरी मन की पूरी
मुख मण्डल मुस्कान होगी
जय-जय  …।

   शैल सिंह

मंगलवार, 29 सितंबर 2015

मीरा भजन

  कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष,

         मेरी रचना 

       ''मीरा भजन'' 

मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे
मुरली वाले घनश्याम कारण तेरे
अकारण  तेरे  श्याम   कारण तेरे
मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे ,

मुरली धुन में राधा-राधा
मीरा भजन में श्याम ,
नन्दलाल की माला जपना
बस मीरा का काम ,
विष का प्याला पी गई हँसते
छवि देखि अभिराम ,

मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे
मुरली वाले घनश्याम कारण तेरे
अकारण  तेरे  श्याम   कारण तेरे
मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे।

मोहनी मूरत हाथों में
हरि का होंठों पर नाम ,
आठों पहर बसते हैं जिसके
नयनों में घनश्याम ,
राजपाट घर-बार छोड़कर
धर ली मथुरा धाम ,

मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे
मुरली वाले घनश्याम कारण तेरे
अकारण  तेरे  श्याम   कारण तेरे
मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे।

श्याम दरश की बावरी अँखिया
महलों का सुख छोड़ दिया ,
हरे  मुरारी   बांके  विहारी
को कहती मेरा पिया-पिया ,
जोगन बनकर दासी मीरा
अमर कर गई नाम ,

मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे
मुरली वाले घनश्याम कारण तेरे
अकारण  तेरे  श्याम   कारण तेरे
मीरा हो गयी री बदनाम अकारण तेरे।


                                                               शैल सिंह

सोमवार, 28 सितंबर 2015

खांटी भोजपुरी में एक जुमला गीत

करा जनि गुमान एतना
सोना ,अन ,धन पाई के
केतनी   लरकल   रहेले
डरिया लदरल मुड़ियाई के ,

भरल  गगरिया   कबहूँ
ना  छलके   इतराई  के
अधजल गगरिया छलके
छल-छल  इठिलाई  के
वोहि जल गिरेला मद में
गुमानी अन्हरा बिछिलाई के
केतनी लरकल  ....| करा जनि  ....|

भरल    पत्तलवा    कबहूँ
ना   उड़ेला  उधियाई  के
खाली  पत्तरवा  सर-सर
उड़ेला    सुरियाई    के
गिरि पड़ि सरेला कवनों
गड़हा     मुरुझाई     के
केतनी लरकल  …। करा जनि  ....|

देखि-देखि हरियर बगिया
चल ताड़ू लुग्गा  झहराई के
ई ना दूसरा के  कामे आई
हम त कहिला फरियाई के
नै  के तनी  चला डगरिया
मति उतान सीना तानि के
केतनी लरकल  ....| करा जनि  ….|

नै --झुक कर
                     शैल सिंह